देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने नसीराबाद राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ने नसीराबाद राजकीय देवनारायण बालिका छात्रावास के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
अजमेर, 31 जुलाई। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश भड़ाना ने गुरुवार को नसीराबाद में निर्माणाधीन देवनारायण बालिका छात्रावास के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
श्री भड़ाना ने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, सुरक्षित वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही एवं गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों से कार्य की चरणबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा निर्माण स्थल पर नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन का निर्माण समय पर पूर्ण हो । साथ ही सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
श्री भड़ाना ने कहा कि देवनारायण बोर्ड द्वारा प्रदेशभर में बालिकाओं के लिए उच्च गुणवत्ता वाले शैक्षणिक संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी ठेकेदार एवं अधिकारी उपस्थित रहे।