शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान
अजमेर।शिक्षक दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को अजमेर स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। समारोह में अजमेर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के विद्यालयों से जुड़े शिक्षकों ने भाग लिया।जिला परिषद की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 41 शिक्षकों को दुपट्टा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा का भी स्वागत किया गया।