गोहाना व सावर पंचायतों ने नहीं कराया अंकेक्षण

गोहाना व सावर पंचायतों ने नहीं कराया अंकेक्षण
Spread the love

अजमेर | स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग ने जिला परिषद के सीईओ को जवाजा एवं सावर पंचायत समितियों के दो ग्राम पंचायतों के वित्तीय वर्ष 2023-24 का अंकेक्षण कराकर भिजवाने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त निदेशक सोहन सिंह के अनुसार वित्त (व्यय) के शासन सचिव की ओर से पिछले दिनों जयपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें उन्होंने कई ग्राम पंचायतों में वर्ष 2023-24 का अंकेक्षण नहीं कराए जाने के कारण अनुपस्थित रहने को गम्भीरता से लिया गया है, जिनका शीघ्र अंकेक्षण करवाकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं जिले में जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोहाना एवं सावर पंचायत समिति की ग्राम सावर का वर्ष 2023
जिला परिषद को दोनों पंचायतों का वर्ष
| 2023-24 का अंकेक्षण कराने के निर्देश
24 का अंकेक्षण नहीं किया गया है। इसको देखते हुए जिला परिषद के सीईओ राम प्रकाश को दोनों ही ग्राम पंचायतों का वर्ष 2023-24 का अंकेक्षण करवाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
इनका किया जाता है अंकेक्षण
अंकेक्षण वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा, निर्माण कार्यों के मस्टररोल, सामग्री, भूमि के पट्टों, बकाया अग्रिम एवं धरोहर, ठेकों राजकीय बकाया, अनुदान, गबन, चोरी, गबन, एफ आई आर का विवरण एवं मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता सहित सामाजिक अंकेक्षण विवरण सम्मिलित होता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *