लोक अदालत में कई प्रकरणों का निस्तारण, पौने 4करोड़ के अवॉर्ड पारित।

लोक अदालत में कई प्रकरणों का निस्तारण, पौने 4करोड़ के अवॉर्ड पारित।
Spread the love

शाहपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत।
लोक अदालतें शीघ्र, सस्ता और संतोषजनक न्याय प्रदान करती – हाशमी
शाहपुरा, 13 सितंबर 2025।
अपर जिला एवं सेशन न्यायालय शाहपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक अदालत का शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सानिया हाशमी और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक वसूली मामले, वैवाहिक विवाद, दीवानी एवं आपराधिक शमनीय वाद, श्रम विवाद, विद्युत और जल-कर संबंधी प्रकरण सहित विभिन्न प्रकार के 184 वादों का निस्तारण आपसी सहमति और सुलह के आधार पर किया गया।
बेंच प्रथम में निस्तारित वादों से पक्षकारों को 3 करोड़ 38 लाख रुपए का अवार्ड पारित हुआ। इसके अलावा, बैंकों और बिजली संबंधी 22 प्रकरणों में लगभग 40 लाख रुपये का अवार्ड भी पारित किये गये। जिससे कुल मिलाकर 3.78 करोड़ का आर्थिक लाभ पक्षकारों को हुआ।
हाशमी ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक अदालतें न केवल न्याय प्रणाली के बोझ को कम करने में सहायक हैं, बल्कि पक्षकारों को शीघ्र, सस्ता और संतोषजनक न्याय प्रदान करने के साथ-साथ आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सुलझाने का अवसर भी देती हैं। उन्होंने सभी पक्षकारों, अधिवक्ताओं और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में लोक अदालत में अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर लोक अदालत के सदस्य अधिवक्ता अंकित शर्मा, अनिल शर्मा, नमन ओझा, आशीष पालीवाल, हितेश शर्मा और कर्मचारीगण सुधीर उपाध्याय, सर्वेश्वर मेघवंशी, कैलाश जांगिड़, नवीन महावर, शिवराज धाकड़, रोनक सोनगरा, भंवर शर्मा सहित बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, बैंक अधिकारी और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *