मजिस्ट्रेड ने दो भाइयों को मिलाया।

मजिस्ट्रेड ने दो भाइयों को मिलाया।
Spread the love

लोक अदालत में मजिस्ट्रेड ने दो सगे भाइयों की वर्षों पुरानी दुश्मनी समाप्त करवाई।
सुलह करवा, गले मिलवाया।
संवाद और समझाइश से विवाद सुलझाए जा सकते हैं- मजिस्ट्रेट चौहान
शाहपुरा 13 सितंबर 2025।
शनिवार को शाहपुरा न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान ने ग्राम कादिसाहना निवासी सगे भाइयों के बीच वर्षों पुराने पारिवारिक विवाद का समाधान आपसी सुलह से करवाया। दोनों भाई एक ही मकान में रहते थे, लेकिन लंबे समय से बोलचाल बंद होने से कलह बनी थी। न्यायाधीश चौहान ने दोनों भाइयों को अदालत में परस्पर धैर्यपूर्वक समझाइश कर पारिवारिक एकता का महत्व बताया और भाइयों को मिलकर रहने के लिए प्रेरित किया। चौहान की समझाइश परिणामस्वरूप वर्षों पुरानी दुश्मनी भूल कर दोनों भाइयों ने गिले-शिकवे दूर किए और सुलह कर ली।
चौहान ने कहा कि संवाद और समझाइश से पारिवारिक विवाद सुलझाए जा सकते हैं, जो सौहार्द बनाए रखता है। बाद में दोनों भाइयों को चौहान ने गले मिलवाया। इस नजारे को देख कोर्ट परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा। इस दौरान अनिल शर्मा, नमन ओझा, लाला राम गुर्जर, सोहेल खान, अंकित शर्मा और आशीष भारद्वाज उपस्थित रहे। यह आयोजन पारिवारिक एकता की मिसाल बना।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *