अजमेर देहात भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की तैयारियों का लिया जायजा, 17 सितंबर से रक्तदान शिविर शुरू

अजमेर देहात भाजपा ने सेवा पखवाड़ा की तैयारियों का लिया जायजा, 17 सितंबर से रक्तदान शिविर शुरू
Spread the love

अजमेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से देशभर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसी के तहत अजमेर देहात भाजपा ने रक्तदान शिविर आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने नरवर हॉस्पिटल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला महामन्त्री अर्जुन नलिया , जिला उपाध्यक्ष एवं रक्तदान शिविर जिला संयोजक अमित भंसाली, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चुडांवत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, नरवर सरपंच धर्मेंद्र चौधरी, रामेश्वर लाल गुर, बूथ अध्यक्ष मनोहर चीता और लालचंद प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सेवा पखवाड़ा न केवल उनके प्रति सम्मान का प्रतीक है बल्कि समाज सेवा की दिशा में बड़ा कदम भी है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इस शिविर में युवाओं से लेकर सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी होगी।

Follow :

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *