मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ लिया चाय का स्वाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ लिया चाय का स्वाद
Spread the love

जयपुर (प्रतीक पाराशर )।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को अचानक मानसरोवर के शिप्रापथ इलाके में स्थित एक टी-स्टॉल पर पहुंचे। यहाँ उन्होंने खुद चाय बनाई और आमजन के साथ बैठकर उसका स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और वेंडर्स से आत्मीयता से संवाद किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने चाय का भुगतान यूपीआई के माध्यम से डिजिटल तरीके से किया।

मुख्यमंत्री ने टी-स्टॉल संचालक राकेश मीणा से उनकी आजीविका के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बातचीत के दौरान उन्होंने स्थानीय पार्षद और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चाय और अन्य पथ विक्रेता पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना से जोड़ा जाए, ताकि उन्हें सीधा लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पथ विक्रेताओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की तर्ज पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को सुलभ ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे अपने छोटे-छोटे व्यवसाय को बढ़ा सकें और जीवन स्तर में सुधार ला सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश का कोई भी जरूरतमंद या असहाय परिवार आर्थिक कमी के कारण पीछे न रह जाए। योजनाओं से मिलने वाली वित्तीय सहायता उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी और समाज में उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *