नाहरपुरा में विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
नाहरपुरा में विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
मांगलियावास थाना क्षेत्र के नाहरपुरा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो जाने पर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:17 पर मर्तका नैना पत्नी जय सिंह रावत ने अपनी बहन तीन को फोन पर बताया कि उसके ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे हैं और उसे कुछ खाने में दे दिया है जिससे उसकी हालत खराब हो रही है। इस टीना ने 108 एंबुलेंस सहित 100 नंबर पर पूरे मामले की जानकारी दी और कुछ ही समय बाद नैना को अजमेर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे दोपहर करीब 12:45 पर मतृ घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत की सूचना चिकित्सकों ने मांगलियावास पुलिस को दिए जाने पर मांगलियावास पुलिस ने पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवाने की कार्यवाही आरंभकी। मतृका की बहन टीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन को पिछले कई वर्षों से ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा था। जिसका नसीराबाद न्यायालय में भी प्रकरण दर्ज है और कई बार मांगलियावास पुलिस को भी सूचना दी गई थी। अपने रिपोर्ट में बताया कि गलत दोनों मांगलियावास पुलिस एएस आई हुकम सिंह ने भी मामले की जांच करने नाहरपुरा पहुंचकर उसकी बहन और उसके भांजे को ही फटकार लगाई थी। टीना ने मतृका का नैना के पति, जेठानी, जेठ सहित अन्य पर अपनी बहन को जहर देकर करने का आरोप लगा या है।
शाम 5:00 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। पुलिस और मृतक्का के परिजनों के बीच हुई वार्ता में पहले आरोपियों को डिटेन करने की कार्रवाई करवाने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने की बात पर सहमति बनी है अब पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
नैना के हत्यारों की गिरफ्तारी हो
मेरी बड़ी बहिन नैना की सुसराल पक्ष द्वारा जबरदस्ती, मारपीट कर ज़हर दिया और घर से बाहर निकाल दिया, मैंने 108 बुलाई- 100 नंबर पर फोन किए। पर उसकी मौत हो गईं😥।
मैं सभी अधिवक्ता साथियों से अपील करती हूं, कल ज्यादा से ज्यादा संख्या में “9 बजे” अजमेर जेएनएल हॉस्पीटल पहुंचे “बहिन को इंसाफ मिले” इसमें मेरा साथ देवें।
एडवोकेट टीना रावत, मायापुर