जिला प्रमुख पलाड़ा की अध्यक्षता में कार्यकाल की आखिरी साधारण सभा व आयोजना समिति की बैठक आज

जिला प्रमुख पलाड़ा की अध्यक्षता में कार्यकाल की  आखिरी साधारण सभा व आयोजना समिति की बैठक आज
Spread the love

अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में आजको उनके कार्यकाल की अंतिम साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। अपराह्न 01:15 बजे से जिला परिषद् सभागार में साधारण सभा एवं आयोजना समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। साधारण सभा में पिछली बैठक में लिए निर्णयों की अनुपालना की पुष्टि एवं चर्चा, पन्द्रहवें वित्त आयोग 2025-26 के पूरक प्लान का अनुमोदन, आय व्यय पर सहित अन्य विषय पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उसके पश्चात आयोजना समिति की बैठक में विभागों की योजनाओं की वर्ष 2025-26 की माह अक्टूबर 2025 तक की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा, जी.पी.डी.पी., बी.पी.डी.पी., डी.पी.डी.पी. वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा एवं अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिला परिषद के सदस्य, पंचायत समितियों के प्रधानों सहित विधायक एवं अजमेर तथा ब्यावर के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा का कार्यकाल 10 दिसम्बर को खत्म हो रहा है। यह उनके कार्यकाल की अंतिम साधारण सभा है। उसके पश्चात सरकार की ओर से नया जिला प्रमुख बनने तक जिला परिषद में सीईओ को प्रशासक नियुक्त किया जाएगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *