अजमेर जिला प्रमुख ने द्वितीय चरण में 39 वाटर कूलर का किया वितरण
अजमेर। जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाडा द्वारा जिला अजमेर के करीब 110 विद्यालयों का चयन जिला परिषद सदस्यगण के प्रस्तावों द्वारा एवं प्राप्त प्रस्तावों द्वारा किया गया। जिला प्रमुख के अनुसार अधिकांष बालिका विद्यालयों का चयन किया गया है। आज पंचायत समिति सावर, केकड़ी, मसूदा, भिनाय, सरवाड़ एवं अंराई के चयनित विद्यालयों को द्वितीय चरण में वाटर कूलर का वितरण किया गया एक वाटर कूलर की राशी करीब 60 हजार रूपयें रही है , इस प्रकार जिला प्रमुख द्वारा कुल 23 लाख 40 हजार के वाटर कूलर का वितरण आज संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला परिषद सदस्यगण की उपस्थिति में किया गया।
वितरण कार्यक्रम में जिला प्रमुख पलाड़ा समाज सेवी भवंर सिंह पलाड़ा , श्रवण सिंह रावत जिला परिषद सदस्य सहित शिवदान सिंह अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर एवं सुरेश सिंधी लोकपाल जिला परिषद अजमेर उपस्थित रहे।