केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने समझी पीडा अब श्रीनगर घाटी क्षेत्र में 2 करोड़ से रोड लाइटें लगेगी
केबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने समझी पीडा अब श्रीनगर घाटी क्षेत्र में 2 करोड़ से रोड लाइटें लगेगी
अजमेर से श्रीनगर मार्ग पर अब वाहन चालको तथा ग्रामीणों को राहत मिलेगी वर्षो से ईस मार्ग पर लाईट लगाने की मांग की जा रही थी जिला परिषद सदस्य श्रवण सिह रावत के आग्रह पर केबिनेट मंत्री सुरेश सिह रावत ने पीडा को समझा तथा घाटी मे लाईट लगाने की स्वीकृति जारी करवाई अजमेर से श्रीनगर घाटी
क्षेत्र में बस स्टैंड से घाटी तक 2 करोड़ रुपए की लागत से रोड लाइटें लगवाने का काम शुरू हो गया है। ये काम इस महीने पूरा होने के आसारं हैं। इसके बाद पूरा घाटी क्षेत्र जगमगा उठेगा। जानकारी के अनुसार घाटी क्षेत्र सूनसान होने से रात्रि में वाहन चालकों को यहां से गुजरने में परेशानी होती थी। घाटी रोड संकरी होने व रोड साइड भी खराब होने से कई मर्तबा दुर्घटनाएं होने के साथ-साथ अंधरे के चलते लूटपाट की घटनाएं भी हो चुकी हैं। वहीं वन क्षेत्र होने से जंगली जानवरों का भय भी बना रहता था। दोपहिया वाहन चालकों के लिए रात्रि मे घाटी रोड से गुजरना बेहद मुश्किल रहता था। ग्रामीण घाटी क्षेत्र मे रोड लाइटें लगवाने के लिए लगातार मांग कर रहे थे। जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने ग्रामीणों की इस बारे में कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह सवत को अवगत करवाया। इसके बाद घाटी क्षेत्र में रोड लाइटें लगवाने का प्रस्ताव तैयार हुआ। ये काम जनवरी से पहले पूरा होने की संभावना है।