ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती बालिका शिक्षा के परचम को शीकागो के रोटेरियन ने देखा”
“ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती बालिका शिक्षा के परचम को शीकागो के रोटेरियन ने देखा”
अजमेर 18 दिसंबर| पुष्कर के निकट कड़ेल गांव में स्थित राजकीय बालिका स्कूल में शिक्षा के बढ़ते परचम को आज सिकागो (अमेरिका) के रोटेरियन ने प्रत्यक्ष देखा | इस दल में रोटेरियन मिचेली हिल,गुलशन बयान,रोजर मोरगेस्टन, ड्यूगिलास सचवाल्म बलवंत सिंह एवं अन्य शामिल थे| बालिकाओं की शिक्षा के प्रति लगाव को देखकर दल अभिभूत हुआ| रोटरी क्लब अजमेर के सदस्यों के साथ आए इस दल का कड़ेल में ढ़ोल ढमाको एवं गाजे बाजे के साथ स्वागत हुआ|
प्राचार्य शंकर सिंह राठौड़ ने बताया कि श्री हनुमान दयाल बंसल,मनोज ढ़बराल, एवं बसंती बाई चेरिटेबल ट्रस्ट अजमेर ने बालिकाओं के 51000 रूपये लागत के स्कूल शूज उपलब्ध करवाये | जिन्हें प्राप्त कर बालिकाएं अभीभूत हुई|
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह मजेवला ने ग्राम पंचायत कड़ेल की ओर से स्वागत किया एवं कड़ेल में बढ़ती शिक्षा के प्रचार का उल्लेख किया|
प्राचार्य शंकर सिंह राठौड़ ने रोटेरियन राजीव तोषनीवाल, कुलदीप सिंह गहलोत, अजय गुप्ता,विनोद कानून, को सुबोध सूरी, अनिल धारीवाल के समक्ष शिक्षण व्यवस्थार्थ उपयोगी सामग्री एवं उपकरणों की प्राप्ति का मांग पत्र प्रस्तुत किया| विदेशी पर्यटकों को एवं भारतीय अतिथियों को ब्रह्म सावित्री आवक्ष चित्र का अनुपम मोमेंटो शाला परिवार द्वारा भेंट किया गया | कार्यक्रम में कड़ेल की भामाशाह सरला माहेश्वरी सुनील जाखेटिया, सुनील पारीक भी उपस्थित थे|
कार्यक्रम का संचालन कीर्ति शर्मा ने बखूबी किया इस अवसर पर सिद्धार्थ राठौड मैम रिठा, ममता, मंजू, स्नेहलता, वीणा बसुर, मीना एवं शिवकुमार उपस्थित थे