रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में USA की डिस्ट्रिक्ट ग्रुप स्टडी एक्सचेंज टीम शामिल
Ajmer News | 19 दिसंबर से आरम्भ, तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 की कांफ्रेंस में इलिनोइस, USA से रोटरी डिस्ट्रिक्ट 6490 की एक पाँच सदसीय डिस्ट्रिक्ट ग्रुप स्टडी एक्सचेंज टीम रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के स्टडी टूर के लिए आई है। असिस्स्टेंट गवर्नर और रोटरी क्लब अजमेर के क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, राजीव तोशनीवाल बताया कि रोटरी क्लब अजमेर की स्थापना हमारी आज़ादी से पहले 1945 में हुई थी. सेठ सर भागचंद जी सोनी इसके फाउंडर प्रेसिडेंट थे – इस तरह क्लब को चार्टर मिलने का 80 वां साल मना रहा है। रोटरी क्लब अजमेर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 में आता जिसमें राजस्थान से अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर और भिवाड़ी और MP से ग्वालियर के आसपास के रोटरी क्लब शामिल हैं।
रोट्री डिस्ट्रिक्ट ग्रुप स्टडी एक्सचेंज (DGSE) प्रोग्राम बिज़नेस करने वाले लोगों और प्रोफेशनल्स के लिए एक अनोखा कल्चरल और वोकेशनल एक्सचेंज का मौका है।
इस प्रोग्राम ने USA और इंडिया के टीमों को एक दूसरे के इलाकों में विज़िट एक्सचेंज करने में मदद की है। चार से छह हफ्ते तक, टीम के सदस्य होस्ट देश के कल्चर और इंस्टीट्यूशन का अनुभव करते हैं, देखते हैं कि उनके काम कैसे प्रैक्टिस किए जाते हैं, पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्ते बनाते हैं, लोकल बिज़नेस/सरकारी जगहों पर जाते हैं, रोटेरियन होस्ट परिवारों के साथ रहते हैं और प्रेजेंटेशन देते हैं।
इसका मकसद है इंटरनेशनल समझ को बढ़ावा देना, लीडरशिप स्किल्स डेवलप करना और व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंध बनाना।
क्लब सचिव मनोज डबराल ने बताया कि USA की यह DGSE टीम अब तक भारत के 13 शहरों का दौरा कर चुकी है और अजमेर में 4 दिन बिताने के बाद वे 19 से 21 दिसंबर तक पुष्कर के होटल पुष्कर में रोटरी डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। डिस्ट्रिक्ट 3053 की DGSE टीम का चयन हो चुका है और वो अगले वर्ष, मार्च, अप्रैल में इलिनोइस USA जाएगी।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निशा शेखावत, जो की एक रोटरी क्लब, अजमेर की सदस्य हैं, उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस – 2025 को जलसा नाम दिया गया है। ये 19 से 21 दिसम्बर रहेगी। इसमें पूरे डिस्ट्रिक्ट 3053 से 78 क्लब शामिल हैं, जिसमें एक तरफ ग्वालियर, मुरैना और दूसरी तरफ बीकानेर से दूर दूर से लगभग 700 सदस्यों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। रोटरी का साल 1 जुलाई से शुरू होता है और 30 जून को पूर्ण होता है। इसलिए यह कॉन्फ्रेंस एक मिडटर्म इवेंट की तरह है ताकि यह पता चल सके कि डिस्ट्रिक्ट सर्विस और फाउंडेशन के मामले में कैसे आगे बढ़ रहा है। इसका मुख्य मकसद मेंबर्स को एकजुट करना, एजुकेट करना और मोटिवेट करना है और जाने- माने स्पीकर्स द्वारा बेस्ट प्रैक्टिस शेयर करना है जो संस्थान के पिलर रहे हैं।
यह खुद से ऊपर उठ कर सर्विस कर पाने और TRF (द रोटरी फाउंडेशन) को दान करने की कोशिशों का भी सेलिब्रेशन है, जो दुनिया भर में सर्विस प्रोजेक्ट्स को फंड करता है।
मिली-जुली