गनाहेड़ा पंचायत का चहुंमुखी विकास प्राथमिकता रहेगा: ओमप्रकाश रावत
पुष्कर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत गनाहेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश रावत ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व सरपंच लीला देवी और ग्राम सेवक हंगामी लाल चौधरी ने उन्हें पंचायत का कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच ओमप्रकाश रावत ने कहा कि ग्राम पंचायत में सड़क, सफाई, बिजली सहित आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। पंचायत के सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे।
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
पदभार ग्रहण समारोह में उप सरपंच सुमन खींची, सत्यनारायण कच्छावा, गोपाल जांगिड़, दरियाव, किशन सिंह रावत, हनुमान सिंह रावत, नोरतमल रावत, ताराचंद दायमा और रामप्रसाद मेघवंशी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।