बासेली पंचायत का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता: रोहित कच्छावा ने संभाला सरपंच पद का कार्यभार
पुष्कर। ग्राम पंचायत बासेली के नवनिर्वाचित सरपंच रोहित कच्छावा ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उपसरपंच लालचंद पंवार सहित सभी वार्ड पंचों ने भी अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।
पदभार ग्रहण समारोह के बाद सरपंच रोहित कच्छावा ने कहा कि जनता ने उनसे जो उम्मीदें रखी हैं, उन पर खरा उतरने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करेंगे। बासेली पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।
पूर्व जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही मौजूदगी
समारोह में पूर्व सरपंच ओमप्रकाश पंवार, पूर्व उपसरपंच हनुमान सिंह गोरमड़िया, अंबालाल जुरियाल, रामस्वरूप महावर, पुनमचंद सतारवाला, लालचंद कच्छावा, पुखराज गहलोत, शैतान सिंह रावत, दिनेश सैनी, सत्यनारायण कच्छावा, सत्यनारायण सतारवाला, गुमान राजपूत, राकेश मेघवाल, ताराचंद सांखला, ओम कृपाल, अशोक मेडिकल, अरुण सैनी, बबलू मेघवंशी, ओमप्रकाश मारोठिया, किशोर नायक और मदन नायक सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।