देवनगर को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का लक्ष्य: ओमप्रकाश गुर्जर ने संभाला सरपंच पद का कार्यभार
पुष्कर। निकटवर्ती ग्राम पंचायत देवनगर के नवनिर्वाचित सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर ने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच ओमप्रकाश गुर्जर ने कहा कि ग्राम पंचायत में बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनका लक्ष्य देवनगर पंचायत को एक आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी और बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने का प्रयास किया जाएगा।
समारोह में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप सरपंच सहित वार्ड पंच, पूर्व जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। इनमें पूजा पंवार, वार्ड पंच मांगी देवी, सुमन बंजारा, तरुण सिंह, गिरधारी गुर्जर, रेखा रावत, सम्पत रावत, भारमल गुर्जर, मोती गुर्जर, बद्री नारायण, शिवनाथ गुर्जर, रामदास धाकड़, मोहन, भारमल, भूमा नाथ, प्रेमराज रावणा राजपूत, माना रावत, पूर्व उप सरपंच महेंद्र सिंह राजावत, सजन कुमार, लाला सराधना, सरवन सिंह रावत, विजय सिंह रावत, सुखदेव मेघवंशी, मोहन मेघवंशी, सेवाराम मेघवंशी, रतन रूप सिंह राजपूत, अमर सिंह, पदम सिंह, कमल वैष्णव, गोपाल देवासी, बंशी लाल बंजारा और रामदेव जी सराधना सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।