मनरेगा योजना में पक्की चारदीवारी निर्माण नहीं कराया जा सकेगा

मनरेगा योजना में पक्की चारदीवारी निर्माण नहीं कराया जा सकेगा
Spread the love

अजमेर। मनरेगा योजना में पक्की चारदीवारी का निर्माण नहीं कराया जा सकेगा , गली रोक। यदि किसी स्थान पर काम हो रहा होगा, तो उसे अन्य योजना से जोड़ा जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव ने राज्य के सभी मनरेगा कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा योजना में केवल पक्की चारदीवारी का निर्माण कार्य किसी भी हालत में नहीं कराया जाए। यदि कहीं इसकी स्वीकृति जारी कर दी गई है, तो उसको तुरंत निरस्त की जाए। यदि कहीं काम चल रहा हो तो उसे प्रोजेक्ट मोड पर कराया जाए और इस स्थिति में भी चारदीवारी कार्य में केवल श्रम मद का खर्चा योजना से और सामग्री का खर्चा दूसरी योजनाओं से कन्वर्जेस कर किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत केवल डिच कम बण्ड, थोर फैसिंग, जंगली झाड़ियों से बाड़ लगाने एवं सूखी चिनाई के काम कराए जा सकते हैं।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *