श्री पुष्कर मेला 2024 आध्यात्मिक यात्रा में झलकी सनातन संस्कृति

श्री पुष्कर मेला 2024 आध्यात्मिक यात्रा में झलकी सनातन संस्कृति
Spread the love

अजमेर । अंतर्राष्ट्रीय श्री पुष्कर मेला 2024 के अंतर्गत मंगलवार को कार्तिक एकादशी पर आयोजित आध्यात्मिक यात्रा में सनातन संस्कृति साकार हो उठी। इसे केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, नगर परिषद सभापति कमल पाठक एवं संत महात्माओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आध्यात्मिक यात्रा गायत्री शक्तिपीठ से आरंभ हुई। यहां से यात्रा नया रंगजी मंदिर, वराह चौक, ब्रह्मा मंदिर होते हुए मेला मैदान पहुंची। मेला मैदान में प्रशासन द्वारा आध्यात्मिक यात्रा की अगवानी की गई। संपूर्ण यात्रा मार्ग में भक्तगणों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। अंजुमन कमेटी के द्वारा भी यह कार्य हुआ। यात्रा में सामाजिक संस्थाओं, विद्यालयों एवं अखाड़ों ने उत्साह से भाग लिया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में साधु-संत, स्थानीय निवासी, मेले में आए श्रद्धालु शामिल हुए। कार्तिक मास में पड़ने वाले प्रबोधिनी एकादशी का बड़ा महत्व है। मंगलवार को एकादशी होने के साथ ही पवित्र पुष्कर सरोवर में पंचतीर्थ स्नान शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान सरोवर के किनारों पर जीवन रक्षक के रूप में जवान तैनात रहे।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *