गणतंत्र दिवस 2025 : मुख्य जिला स्तरीय समारोह जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस 2025 : मुख्य जिला स्तरीय समारोह जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत करेंगे ध्वजारोहण
Spread the love

अजमेर । गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का मुख्य जिला स्तरीय समारोह पुलिस लाईन मैदान में आयोजित होगा। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि इस समारोह में ध्वजारोहण के लिए राज्य सरकार द्वारा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को अधिकृत किया गया है। ध्वजारोहण प्रातः 9.30 बजे होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामूहिक परेड, बैण्ड प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं सामूहिक नृत्य होंगे। विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां भी प्रदर्शित की जाएगी। समारोह में भाग लेने के लिए आने वाले समस्त व्यक्तियों के लिए बैठक व्यवस्था की गई है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *