जिला कलक्टर ने किया रोड़वेज बस स्टेण्ड का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया रोड़वेज बस स्टेण्ड का औचक निरीक्षण
Spread the love

अजमेर । जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शुक्रवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम रोड़वेज के केन्द्रीय बस स्टेण्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य प्रबंधक उषा रामनारायण चौधरी एवं रवि कुमार, प्रबंधक यातायात विकास बोहरा, प्रबंधक वित्त अरूण मेहरा एंव प्रबंधक प्रशासन भाटी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
जिला कलक्टर ने आगार कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्य की जानकारी ली गई एंव पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया। बसों की समय सारणी विभिन्न स्थानों पर चस्पा रहनी चाहिए। बस स्टेण्ड में अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश रोका जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रोड़वेज की बसें चलाई जानी चाहिए। सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बस स्टेण्ड परिसर एंव प्लेट फार्म की साफ-सफाई का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए उचित निर्देश दिए गए। कैन्टीन एवं खाने पीने की दुकानों का भी निरीक्षण कर दुकानों पर साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। शौचालय मुत्रालय के बारे में जानकारी ले कर साफ-सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। यात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार पेटी, शिकायत पुस्तिका, अग्नि, शमन यंत्र विकलांग के लिए व्हील चेयर के बारे में भी आवश्यक पुछताछ की गई। बस स्टेण्ड पर स्थित कार्यालय भवन, बुकिंग खिडकियों का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। स्मार्ट कार्ड खिडकी का निरीक्षण कर पुछताछ की गई। साथ ही पुलिस चौकी के बारे में भी जानकारी ली गई।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *