महिला सम्मेलन के संबंध में बैठक आयोजित

महिला सम्मेलन के संबंध में बैठक आयोजित
Spread the love

अजमेर । सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में महिला सम्मेलन का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार 19 दिसम्बर को महिला सम्मेलन का राज्य स्तरीय कार्यकम जिला मुख्यालय धोलपुर में आयोजित हो रहा है। विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को धौलपुर में राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा लाभ प्रदान किए जाएगें। जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद भी किया जाना प्रस्तावित है। अजमेर जिले में जिला स्तरीय कार्यकम जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार अजमेर में शुक्रवार 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगा।
जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोडल अधिकारी, महिला अधिकारिता विभाग उप निदेशक को सहायक नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर (भू.रू.) अजमेर को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभागवार विभिन्न गतिविधियों के लिए दायित्व आवंटित किए जाते है।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *