मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के हित में बड़ा फैसला: कृषि मंडियों में 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को हरी झंडी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के हित में बड़ा फैसला: कृषि मंडियों में 7 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को हरी झंडी
Spread the love

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय को दोगुना कर उनके जीवन को समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की विभिन्न कृषि उपज मंडी समितियों में आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए 7 करोड़ 23 लाख रूपये से अधिक की लागत के नवीन निर्माण कार्यों एवं विद्युतीकरण संबंधी कार्यों को मंजूरी दी है।

इनमें कृषि उपज मंडी समिति पीलीबंगा (हनुमानगढ़) के उप मंडी यार्ड जाखड़ावाली में नवीन निर्माण कार्यों हेतु 3 करोड़ 53 लाख रुपए, कृषि उपज मंडी जोधपुर (फ.स.) में नवीन सब्जी मंडी प्रांगण, भदवासिया में पुरानी सीवर लाइन परिवर्तन एवं कार्यालय भवन के विस्तार हेतु 2 करोड़ 16 लाख रुपए एवं विद्युत संबंधी कार्यों के लिए 11 लाख 85 हजार रूपए की मंजूरी दी है। इसी तरह कृषि उपज मंडी, बीकानेर में मंडी प्रांगण में सर्विस कनेक्शन एवं स्ट्रीट लाइट कार्य के लिए 38 लाख 77 हजार रुपए एवं मिनी फूड पार्क हेतु आवंटित भूमि के चारो और वायर फेसिंग के लिए 52 लाख 80 हजार रूपए तथा कृषि उपज मंडी कोटा (अनाज) में नवीन कार्यों के लिए 50.09 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने कृषि विपणन विभाग द्वारा निर्मित सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। जिसके बाद कृषि विपणन विभाग द्वारा निर्मित सम्पर्क सड़कों का मरम्मत एवं रखरखाव कार्य अब कृषि विपणन बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा एवं इसके लिए मंडी समितियों की सकल बचत की 5 प्रतिशत राशि का उपयोग किया जा सकेगा।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *