भीलवाडा जिला कलक्टर नमित मेहता का शाहपुरा और बनेड़ा दौरा

भीलवाडा जिला कलक्टर नमित मेहता का शाहपुरा और बनेड़ा दौरा
Spread the love

पूर्व जिला शाहपुरा के कलेक्ट्रेट कार्यालय और बनेड़ा में उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण

भीलवाड़ा । जिला कलक्टर नमित मेहता गुरुवार को जिले के शाहपुरा और बनेड़ा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने पूर्व जिला शाहपुरा के कलेक्ट्रेट कार्यालय और बनेड़ा में उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओपी मेहरा भी मौजूद रहे।

विभिन्न अनुभागों का का निरीक्षण कर रिकॉर्ड संधारण और स्थानांतरण को लेकर दिए निर्देश-

जिला कलक्टर मेहता ने पूर्व जिला शाहपुरा के कलेक्ट्रेट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान न्याय अनुभाग, राजस्व, लेखा, एलआर सेक्शन, सहायता, संस्थापन, सामान्य, डीआरए सेक्शन, सतर्कता, आवक-जावक, निर्वाचन कक्ष का निरीक्षण कर अनुभाग प्रभारियों तथा कर्मचारियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी अनुभाग प्रभारियों को पत्रावलियों के उचित एवं व्यवस्थित संधारण और रिकॉर्ड के भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट में स्थानांतरण के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।

मेहता ने इसके पश्चात बनेड़ा में उपखण्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और उपखंड अधिकारी बनेड़ा को आमजन की समस्याओं, राजस्व मामलों सहित लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित सुनवाई करते हुए शीघ्र निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कार्यालय से संबंधित विभिन्न लंबित कार्यों के निस्तारण के बारे में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने कार्यालय की साफ-सफाई, विभिन्न दस्तावेजों की जांच, रख-रखाव की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने रिकॉर्ड के सुव्यवस्थित संधारण के संबध में भी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को पूरी तरह अपडेट रखने के साथ ही लंबित वाद और जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी पर विशेष जोर दिया। साथ ही, उन्होंने राजस्व न्यायालय में दायर वाद के निर्णय किए जाने तथा राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के भी निर्देश दिए।

Vijay Kumar Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *