अन्न पैदा करने वाले किसानो का मंडी मे तिलक लगा कर किया गया अभिनंदन,कृर्षि मंडी सचिव मदनलाल सैनी की ईस पहल की सभी ने की प्रशंसा

अन्न पैदा करने वाले किसानो का मंडी मे तिलक लगा कर किया गया अभिनंदन,कृर्षि मंडी सचिव मदनलाल सैनी की ईस पहल की सभी ने की प्रशंसा
Spread the love

अन्न पैदा करने वाले किसानो का मंडी मे तिलक लगा कर किया गया अभिनंदन

कृर्षि मंडी सचिव मदनलाल सैनी की ईस पहल की सभी ने की प्रशंसा
—+++++++++++++++

भीलवाड़ा जिले की सब से बडी महात्मा ज्योतिबा फूले कृर्षि उपज मंडी विशिष्ट श्रेणी भीलवाड़ा मे जिले के अन्न उत्पादन करने वाले किसानों का मंडी परिसर मे तिलक व माला के साथ मुंह मिठा करा कर स्वागत अभिनंदन किया गया
मंडी सचिव मदनलाल सैनी की ईस पहल का सभी ने स्वागत करते हुए प्रशंसा की
अपनी फसल बेचने आये एक किसान ने बताया की वह पीछले बीस सालो से भीलवाड़ा कृर्षि मंडी आ रहे है परन्तु आज तक कभी भी उन का ईतना सम्मान नही हुआ कृर्षि मंडी सचिव मदन लाल सैनी ने बताया की किसान हर मौसम मे कठिन परिश्रम कर अपने खेत मे अन्न का उत्पादन करता है एसे मे किसान का सम्मान होना चाहिए
मंडी सचिव मदनलाल सैनी ने किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए बताया की राजस्थान सरकार द्वारा किसानो के साथ साथ मंडी श्रमिकों के लिए भी योजना चला रही है वही मंडी मे रियायती दर पर अन्नपूर्णा रसोई भी संचलित है
मंडी सचिव ने मंडी मे आने वाले किसानों के साथ बैठ कर चर्चा करते हुए उन समस्याओं को भी सुना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के लिए आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी
भीलवाड़ा कृर्षि उपज मंडी समिति मे पहली बार किसान अपना सम्मान होते देख गदगद नजर आये
विजय कुमार पाराशर
आवाज राजस्थान की
8112213839

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *