केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी अरांई क्षेत्र के दौरे पर, आमजन से मुलाकात और संवाद कर सुनी समस्याएं*
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी अरांई क्षेत्र के दौरे पर, आमजन से मुलाकात और संवाद कर सुनी समस्याएं*
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने संसदीय क्षेत्र के किशनगढ़ विधानसभा में अरांई ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, सुनी जनसमस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन
अरांई/किशनगढ़ (अजमेर), 5 मार्च 2026
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री एवं अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र के किशनगढ़ विधानसभा में अरांई क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का दौरा कर आमजन और कार्यकर्ताओं से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने प्रवास के दौरान डबरेला, बोराड़ा सहित आसपास के गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
इस दौरान पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमजन के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे आमजन के जीवन में खुशहाली आए।
प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने बोराड़ा मंडल अध्यक्ष रणजीत खोड़ के पुत्र के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अरांई मंडल अध्यक्ष शिवरतन सिंह, डॉ. संजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।