वार्ड नं. 4, बड़ी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया

वार्ड नं. 4, बड़ी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया
Spread the love

नसीराबाद (अनिल लोहरे ) | वार्ड नं. 4, बड़ी मंडी क्षेत्र में रक्षा भूमि पर किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आज कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी मो.साकिब आलम के निर्देशानुसार सफाई विभाग द्वारा यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

इस दौरान छावनी परिषद के कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे तथा पूरी कार्यवाही नियमानुसार संपन्न कराई गई। छावनी परिषद द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की कार्यवाही कर रक्षा भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *