विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं निरीक्षण में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के अंतर्गत एफएचटीसी कनेक्शन में तेजी लाने तथा अमृत योजना के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए ।

Spread the love

विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

अजमेर, 23 मार्च। जिला कलक्टर श्री लोकबंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की स्वयं निगरानी करें तथा 15 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने औसत निस्तारण समय में कमी लाने एवं संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन विभागों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कम है, वे अतिरिक्त प्रयास करें। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सीपीग्राम पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए । स्टारमार्क प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

जिला कलक्टर ने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित पौधारोपण लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व के शेष लक्ष्यों को भी प्राथमिकता से पूरा किया जाए। उन्होंने पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण की ठोस योजना बनाने, पूर्व तैयारी जैसे खड्डे खोदना, फेंसिंग आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला वन अधिकारी श्री पी बाला मुरुगन ने जानकारी दी कि हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के लिए 35 लाख 48 हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत जुलाई के प्रथम सप्ताह से कार्य प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि गत वर्षों में रोपित पौधों के संरक्षण एवं उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा भी आवश्यक है। विभागवार लक्ष्यों में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग को 12 लाख 96 हजार, स्वायत्त शासन विभाग को 2 लाख 75 हजार, विकास प्राधिकरण को 2 लाख तथा कृषि विभाग को 20 हजार पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन मंडल अजमेर में संचालित 12 नर्सरियों के माध्यम से पौध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को ग्राम पंचायत एवं नगरीय वार्ड स्तर पर शीघ्र अग्रेषित करने के निर्देश दिए। ऊर्जा विभाग को कुसुम योजना के विभिन्न घटकों में प्रगति बढ़ाने तथा आरडीएसएस, बाईफरकेशन एवं 11 केवी सेग्रीगेशन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया।

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, शेडनेट, फार्म पॉन्ड एवं तारबंदी योजनाओं में मार्च अंत तक शेष लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही कृषकों को योजनाओं की जानकारी देने को भी निर्देशित किया । चिकित्सा विभाग को पीएम-अभिम के अंतर्गत किशनगढ़ आईपीएचएल एवं जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ।

शिक्षा विभाग को मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के सभी मानकों—जैसे विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं निरीक्षण में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को जल जीवन मिशन के अंतर्गत एफएचटीसी कनेक्शन में तेजी लाने तथा अमृत योजना के कार्यों को गति देने के निर्देश दिए । साथ ही पंच गौरव के भौतिक लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए कहा ।

बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी एवं श्रीमती वंदना खोरवाल , लोक सेवाओं की सहायक निदेशक श्रीमती विनीता स्वामी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com