मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली ऋण योजनाअन्तिम चुकारा तिथि 31 मार्च
विशेष आलेख
मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना
अन्तिम चुकारा तिथि 31 मार्च
अजमेर, 23 मार्च। मुख्यमंत्री ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना के लिए किसान 31 मार्च तक ऋण का चुकारा कर सकते है।
अजमेर सेन्ट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रबन्धन निदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजना शून्य प्रतिशत ब्याज मुक्त फसली ऋण योजनान्तर्गत बैंक द्वारा अल्पकालीन फसली एवं पशुपालन ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। इसे समय पर ऋण चुकारा करने वाले किसानों को ब्याज नहीं देना होता अन्यथा देय तिथि के पश्चात् किसान को ब्याज देना होता है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार खरीफ 2025 एक अप्रैल 2025 से 31 अगस्त 2025 तक के दौरान वितरित अल्पकालीन फसली एवं पशुपालन ऋण की अन्तिम चुकारा तिथि 31 मार्च हैं। ऋणी किसानों द्वारा समय पर पुराना फसली ऋण चुकाने पर अवधिपार श्रेणी में वर्गीकृत किया जा सकता है। समय पर चुकारा करने से ब्याज की हानि से बचा जा सकेगा। किसी भी तकनीकि अथवा अन्य कारण से समिति स्तर पर ऋण वसूली जमा नहीं हो पा रही है तो काश्तकार सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर भी 31 मार्च तक नकद राशि जमा करा सकते हैं।