ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज स्कूल में प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत पिपलाज विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज स्कूल में प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के तहत पिपलाज विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
हंसराज खारोल, कुशायता (पत्रकार)
कुशायता। ग्राम पंचायत पिपलाज मुख्यालय स्थित राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज में शनिवार को प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय केंद्र पिपलाज के ओपन जिम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सेन ने बताया कि प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम से जुड़ते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।
इसी क्रम में राजीव गांधी केंद्र गोरधा, कुशायता, सदारा, आमली, मैहरूकला, चितिवास, गुलगांव, आलोली सहित आसपास के गांवों में भी प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों में भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से सीधा जुड़कर उनके विचारों को सुना तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाज स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सेन वार्ड पंच छोटू कुमावत कृषि पवेक्षक सुशीला कीर राजकीय आयुर्वेद चिकित्सा लय केन्द्र पिपलाज के कम्पाउंडर राजेश सेठी ओर स्कूल के छात्र छात्राओं आदि मोजूद थे|