अजमेर शहर में प्राइवेट बसों की मनमानी से लग रहा जाम, निर्धारित बस स्टैंड की बजाय सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन

अजमेर शहर में प्राइवेट बसों की मनमानी से लग रहा जाम, निर्धारित बस स्टैंड की बजाय सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन
Spread the love

अजमेर शहर में प्राइवेट बसों की मनमानी से लग रहा जाम, निर्धारित बस स्टैंड की बजाय सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन

| अजमेर
अजमेर शहर में प्राइवेट बस संचालकों की मनमानी के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। जबकि प्राइवेट बसों के लिए अधिकृत बस स्टैंड नोसर घाटी में संचालित है, इसके बावजूद कई बस चालक अपनी बसें शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लंबे समय तक खड़ी कर देते हैं।
आनासागर लिंक रोड, कुन्दन नगर, रोडवेज बस स्टेशन के आसपास तथा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय (जेएलएन) रोड पर प्राइवेट बसों के खड़े रहने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। इससे आमजन, मरीजों, अस्पताल आने-जाने वाले लोगों तथा अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक सवारियां भरने के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर लंबे समय तक बसें खड़ी रखते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। कई बार सड़क के एक हिस्से पर बसें खड़ी होने से वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
नागरिकों ने जिला प्रशासन, यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग से मांग की है कि प्राइवेट बसों का संचालन केवल नोसर घाटी स्थित अधिकृत प्राइवेट बस स्टैंड से ही सुनिश्चित कराया जाए तथा शहर की सड़कों पर अवैध रूप से बसें खड़ी करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके और आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *