चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर में घृणित हरकत से रोष, बालाजी मंदिर की मूर्ति को किया दूषित

चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर में घृणित हरकत से रोष, बालाजी मंदिर की मूर्ति को किया दूषित
Spread the love

चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर में घृणित हरकत से रोष, बालाजी मंदिर की मूर्ति को किया दूषित

प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने दी घटना की जानकारी, पुलिस-एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड ने शुरू की जांच

नसीराबाद। (अनिल लोहरे) चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अशोभनीय एवं आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी आचार्य राजेश कुमार ने दी। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन सहित आमजन में रोष व्याप्त है।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार के अनुसार विद्यालय परिसर में स्थित बालाजी मंदिर में स्थापित मूर्ति को दूषित किया गया। इसके अलावा उनकी कार से ऑडियो सिस्टम चोरी किए जाने तथा विद्यालय के एक कक्ष में लगे भारत माता सहित अन्य पोस्टरों को फाड़ने की घटना भी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नसीराबाद पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण राम जी तथा सदर एवं सिटी थाना अधिकारियों की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

घटना के साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में पूछताछ करने के साथ ही आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विद्यालय परिसर में हुई घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *