जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय कांकरिया भूणाबाय में अजमेर देहात द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

होली के रंगों की तरह भाजपा कार्यकर्ताओं में भी सदैव ऊर्जा और उत्साह बना रहे : मंत्री सुरेश सिंह रावत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने भाजपा कार्यालय कांकरिया भूणाबाय में अजमेर देहात द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।

रावत ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन संगठन में आपसी सौहार्द और एकजुटता को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। होली के रंगों की तरह भाजपा कार्यकर्ताओं में भी सदैव ऊर्जा और उत्साह बना रहे, यही हमारी इच्छा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा अत्यंत सराहनीय है, जो पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मदद कर रही है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोक कलाकारों ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटकों और होली के गीतों ने वातावरण को रंगीन और जीवंत बना दिया। भाजपा कार्यकर्ता गीतों पर झूम उठे, और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आनंद लिया। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंसी-ठिठोली की और नृत्य कर के इस रंगीन पर्व का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख व्यक्तियों में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना जी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप जी लांबा, मसूदा विधायक वीरेन्द्रसिंह कानावत, पूर्व जिलाध्यक्ष देवीशंकर जी भूतड़ा, नवीन शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए।

जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने बताया कि इस आयोजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूत किया और उनके बीच एकजुटता को बढ़ावा दिया। समारोह के दौरान सभी ने एक दूसरे के साथ होली के पर्व की शुभकामनाएं साझा की और आपसी सौहार्द बढ़ाने का संकल्प लिया। समारोह मे पुर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाडिया, सरिता गैना ,वन्दना नोगिया सहित भाजपा देहात के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष के जिला प्रमुख प्रधान जिला व पंचायत समिति सदस्यों उपस्थित रहे

जय जय पुष्कर राज।।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *