पुष्कर ने स्वच्छता में रचा इतिहास – अजमेर संभाग में प्रथम, प्रदेश में द्वितीय*

पुष्कर ने स्वच्छता में रचा इतिहास – अजमेर संभाग में प्रथम, प्रदेश में द्वितीय*
Spread the love

पुष्कर ने स्वच्छता में रचा इतिहास – अजमेर संभाग में प्रथम, प्रदेश में द्वितीय*

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के घोषित राष्ट्रीय परिणामों में नगर परिषद पुष्कर ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए पूरे अजमेर संभाग में पहला स्थान प्राप्त किया है। यही नहीं, प्रदेश के 20 हजार से 50 हजार की जनसंख्या वाले नगर निकायों में भी पुष्कर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया है। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि पुष्कर पूरे राजस्थान के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और अन्य निकायों में समग्र रूप से नवम (9वां) स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि पुष्कर विधायक एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के कुशल प्रशासनिक नेतृत्व, विकासपरक दृष्टिकोण और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन का प्रतिफल है। उनके निर्देशन में पुष्कर नगर परिषद द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नागरिक भागीदारी, स्वच्छता जागरूकता और सतत निगरानी व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई, जिससे नगर की छवि और स्वच्छता स्तर में क्रांतिकारी सुधार हुआ।

पुष्कर नगर परिषद ने कुल 12500 में से 8493 अंक अर्जित कर देशभर में अपनी मजबूती से उपस्थिति दर्ज कराई। नागरिक फीडबैक, फील्ड वेरिफिकेशन और दस्तावेज़ी मूल्यांकन में पुष्कर को उल्लेखनीय अंक प्राप्त हुए, जो नगर के प्रति जनसहभागिता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

श्री सुरेश सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे पुष्कर क्षेत्रवासियों, नगर परिषद कर्मचारियों, सफाई सैनिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और पत्रकारों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “पुष्कर की स्वच्छता केवल दिखावे तक सीमित नहीं, यह आस्था, संस्कृति और नागरिक चेतना की पहचान बन चुकी है। हम इस स्तर को बनाए रखने और और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

इस गौरवमयी पल पर पूरे पुष्करवासियों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि पुष्कर को ‘स्वच्छ, सुंदर, संतुलित और सतत्’ विकास की दिशा में और मजबूती से अग्रसर करती है।

जय जय पुष्कर राज।।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *