दिसंबर में होंगे 309 नगरीय निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर व कोटा निगमों का एकीकरण तय

दिसंबर में होंगे 309 नगरीय निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर व कोटा निगमों का एकीकरण तय
Spread the love

जयपुर (प्रतीक पाराशर )— राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों की प्रक्रिया अब स्पष्ट होती जा रही है। राज्य सरकार ने 309 नगरीय निकायों में दिसंबर 2025 तक चुनाव कराने की तैयारी कर ली है। इस बार जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगमों को एकीकृत कर एक-एक निगम बनाया जाएगा, जिससे निगमों की कुल संख्या 13 से घटकर 10 रह जाएगी।

🔹 वार्ड पुनर्सीमांकन अंतिम चरण में

स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों का पुनर्सीमांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया है। वार्डों का सीमांकन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके साथ ही एकीकरण का नोटिफिकेशन भी इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है।

🔹 दिसंबर में सभी निकाय चुनाव कराने की योजना

UDH मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि –

“हमारा प्रयास है कि दिसंबर में सभी निकायों के चुनाव एक साथ हों। निर्वाचन विभाग को अनुरोध भेजा जाएगा कि ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तर्ज पर चुनाव संपन्न हों।”

खर्रा ने स्पष्ट किया कि पिछली सरकार द्वारा बनाए गए दो-दो निगमों की गलती को सुधारा गया है और अब तीनों बड़े शहरों में फिर से एक-एक नगर निगम स्थापित होंगे।

🔹 फर्जी पट्टों पर होगी कड़ी जांच

खर्रा ने स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में नियम विरुद्ध जारी हुए पट्टों की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो और पुलिस विभाग द्वारा की जाएगी। विभागीय स्तर पर भी शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

📊 फैक्ट फाइल:

  • 📌 2020 में कुल नगरीय निकाय: 176
  • 📌 पिछले परिसीमन में बढ़कर हुए: 213
  • 📌 अब नए परिसीमन के बाद चुनाव: 309 निकायों में
  • 📌 निगम एकीकरण के बाद संख्या: 13 → 10 निगम

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *