राजस्थान के महामहिम राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का विश्वविद्यालय प्रवास आगामी सोमवार, दिनांक 15 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का विश्वविद्यालय प्रवास आगामी सोमवार, दिनांक 15 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित
Spread the love

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति का विश्वविद्यालय प्रवास आगामी सोमवार, दिनांक 15 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित है। उनके आगमन को दृष्टिगत रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

इस संबंध में माननीय कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल ने आज विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगंतुक माननीय अतिथि के स्वागत एवं प्रवास से संबंधित संपूर्ण व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा उपस्थित सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुलगुरु प्रोफेसर अग्रवाल ने विश्वविद्यालय परिसर के प्रत्येक भाग का स्वयं निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित वातावरण एवं अनुशासित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष निर्देश प्रदान किए।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति का यह प्रवास विश्वविद्यालय के लिए एक गौरवपूर्ण अवसर है। विश्वविद्यालय परिवार इस अवसर को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने हेतु निष्ठा और सहयोग से तैयारियों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com