गैर खातेदारी से मिला खातेदारी का अधिकारराज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत कोहड़ा के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित शिविर में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया
गैर खातेदारी से मिला खातेदारी का अधिकार
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व पखवाड़ा के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत कोहड़ा के अटल सेवा केंद्र पर आयोजित शिविर में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। ग्राम मोलकिया के कृषक श्री भगवान पुत्र सोराम नाथ (जाति कालबेलिया) ने शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि वे खसरा संख्या 1357/79 व 1358/83 (किता 2, रकबा 1.70 हैक्टेयर) भूमि पर गैर-खातेदारी के रूप में काश्त कर रहे हैं और खातेदारी हक प्राप्त करना चाहते हैं। तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार केकड़ी, श्रीमती बंटी देवी राजपूत ने मौके पर ही गिरदावर एवं पटवारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किया। प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित समाधानात्मक दृष्टिकोण के चलते मौके पर ही प्रकरण तैयार किया गया और तहसीलदार ने शिविर स्थल पर ही खातेदारी हक प्रदान करने का आदेश जारी किया। कृषक श्री भगवान नाथ ने तहसील प्रशासन, शिविर प्रभारी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को हृदय से धन्यवाद दिया।