किशोर को मिला शिविर में पालनहार योजना का लाभराज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत राममालिया प्रार्थीया श्रीमती सन्तोक देवी शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि राजू खारोल के पिता गोरधन खारोल का 7 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया और उसकी माता नाता विवाह
किशोर को मिला शिविर में पालनहार योजना का लाभ
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सेवा पर्व पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत राममालिया प्रार्थीया श्रीमती सन्तोक देवी शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि राजू खारोल के पिता गोरधन खारोल का 7 वर्ष पूर्व ही निधन हो गया और उसकी माता नाता विवाह करके अन्य़त्र चली गयी। इससे बच्चे को दादा भैरु लाल खारोल लालन पोषण करते हैं। शिविर प्रभारी को अपनी समस्या का समाधान करने को कहा । शिविर प्रभारी ने तत्काल शिविर में उपस्थित समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधि को बुलाकर प्रार्थीयां की समस्या के समाधान हेतु निर्देशित किया। विभागीय प्रभारी ने अविलंब कार्यवाही करते हुए प्रार्थीयां के भतीजे श्री राजू खारोल पुत्र गोरधन खारोल को तत्काल पालनहार योजना में लाभ दिलाने हेतु पालनहार योजना में रजिस्टेªशन किया। अब उसको पालनहार योजना का लाभ नियमित रूप से मिलता रहेगा। प्रार्थीयां ने मुख्यमंत्री महोदय एवं उपखण्ड प्रशासन का आभार व्यक्त किया।