राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम,टीबी रोगियों को वितरित किये गए निक्षय पोषण किट (पौष्टिक आहार एवं पोषण सहायता

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम,टीबी रोगियों को वितरित किये गए निक्षय पोषण किट (पौष्टिक आहार एवं पोषण सहायता
Spread the love


राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम,टीबी रोगियों को वितरित किये गए निक्षय पोषण किट (पौष्टिक आहार एवं पोषण सहायता)

निदेशक जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान सरकार जयपुर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ‘सेवा पखवाड़ा’ 2025 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसरण में राजस्थान राज्य के समस्त जिलों में आयोजित किये जाने वाले शिविरों में आज अजमेर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यलय की ओर से 20/09/2025 को विशेष कार्यकम के रूप में निक्षय पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सीएमएओ डाक्टर ज्योत्स्ना रंगा ने बताया की

उक्त निर्देशों की पालना में आज दिनांक 20/09/2025 को राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा अजमेर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी डॉ ज्योत्स्ना रंगा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता, पीएमओ राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा डॉ अजय महावर द्वारा 12 टीबी मरीज़ो को ‘सेवा पखवाड़ा’ कैंप में निक्षय पोषण किट (पौष्टिक आहार एवं पोषण सहायता) वितरित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 20/09/2025 को अजमेर जिले के समस्त चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा कैंप 2025 में कुल 340 टीबी मरीज़ो को निक्षय पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया व आज 56 नविन निक्षय मित्र बनाये गए।

कौन होते है निक्षय मित्र

“निक्षय मित्र“ केंद्र सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की एक योजना है जिसके तहत टीबी मरीज़ को उनकी इलाज अवधि के दौरान निक्षय मित्र (भामाशाह) द्वारा प्रति माह निक्षय पोषण किट (पौष्टिक आहार एवं पोषण सहायता) वितरित किया जाता है।

कैसे बने निक्षय मित्र

कोई भी व्यक्ति निक्षय पोर्टल (https://www.nikshay.in/) पर स्वम को निक्षय मित्र के रूप में रजिस्टर्ड कर सकता है तत्पश्चात जिला टीम के प्रतिनिधि उस सम्बंधित व्यक्ति के साथ मुलाकात कर/दूरभाष पर वार्ता कर निक्षय मित्र रजिस्ट्रेशन की अग्रिम कार्यवाही पूरी करते हुए पोषण किट टीबी मरीज़ को उपलब्ध करवाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *