जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत तबीजी और सराधना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत तबीजी और सराधना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।
Spread the love

प्रदेश के सेवा शिविरों से आमजन हो रहे लाभान्वित – जनकल्याण का उद्देश्य हो रहा साकार : मंत्री रावत

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने तबीजी और सराधना में किए शिविरों का निरीक्षण

मंत्री श्री रावत ने ग्राम पंचायत सराधना में राशि 159.61लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी

जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने आज ग्राम पंचायत तबीजी और सराधना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली।

मंत्री श्री रावत ने विभागवार लगाए गए स्टॉलों का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

ग्रामीणों को सीधे मिला लाभ
शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें –

  • आपसी सहमति से विभाजन व नामांतरण
  • मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करना
  • स्वामित्व योजना के पट्टों का वितरण
  • वृक्षारोपण एवं शौचालय स्वीकृति
  • विभिन्न चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई वितरण
  • पीएमजेवाय कार्ड निर्माण
  • पशु टीकाकरण
  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़ना
  • पेंशन स्वीकृति
    जैसी सेवाएँ शामिल रहीं, जिनसे आमजन को त्वरित और पारदर्शी सुविधा मिली।

विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान मंत्री श्री रावत ने ग्राम पंचायत सराधना में राशि 159.61 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास कर इन्हें आमजन को समर्पित किया।

ग्राम पंचायत सराधना के कार्य –

  • साइन्स स्ट्रीम स्थापना रा.बा.उ.मा. वि. सराधना राशि 82.36 लाख
  • महात्मा गाँधी रा.वि. सराधना मे दो कक्षा-कक्ष व दो शौचालय का निर्माण राशि 25.08 लाख व 07.44 लाख
  • पीएचसी सराधना में प्रसव कक्ष स्थापना राशि 29.73 लाख
  • रतन के घर से नन्दा ढ़ाणी तक जोधपुर खरन्जा नदी ।, राशि 5 लाख
  • शंकर के घर से गोपाल के घर तक जोधपुर खरन्जा नदी I, राशि 10 लाख

मुख्यमंत्री का जन कल्याणकारी विजन” – मंत्री रावत
मंत्री श्री रावत ने कहा कि “इन सेवा शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों के कल्याण की सोच ही इन शिविरों का मुख्य आधार है। प्रदेश सरकार के प्रयासों से आमजन के चेहरे पर खुशी आना सरकार हो रहा है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की यह संयुक्त जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित व पारदर्शी ढंग से किया जाए।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी
शिविरों में भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह रावत, जिला परिषद सदस्य दिलीप पचार, भैरू गुर्जर, भोलाराम गुर्जर, त्रिलोक नाम, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, सरपंच राजेंद्र गैणा, हरिकिशन जाट, हेम सिंह टांक, राहुल मंडरावलिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविरों में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाते हुए मंत्री श्री रावत का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में विकास और सेवा की यह पहल ग्रामीणों को बड़ी राहत देने वाली है।

जय जय पुष्कर राज।।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *