डेयरी की आम सभा 14 नवम्बर को – पाशुपालको को मिली दीपावली की सौगात खरीद मुल्य मे हुई बढोतरी,आगामी 1 नवम्बर से पशुपालकों के दूध का खरीद मूल्य 10 रूपये किलो प्रति फैट, सचिवों का वेतनमान न्यूनतम 1000 एवं अधिकतम 25,000 रूपये, सरस धी के टीन पर 600 रू किये कम
डेयरी की आम सभा 14 नवम्बर को – पाशुपालको को मिली दीपावली की सौगात खरीद मुल्य मे हुई बढोतरी
आगामी 1 नवम्बर से पशुपालकों के दूध का खरीद मूल्य 10 रूपये किलो प्रति फैट, सचिवों का वेतनमान न्यूनतम 1000 एवं अधिकतम 25,000 रूपये, सरस धी के टीन पर 600 रू किये कम
———————=
“ अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के संचालक मण्डल की 158 वीं बोर्ड बैठक आज डेयरी के सभागार मे डेयरी अध्यक्ष राम चन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई,बैठक मे आमजन तथा पशुपालको के लिए महत्वूपर्ण निर्णय पारित किए गए” सरस डेयरी अध्यक्ष राम चन्द्र चौधरी ने बताया की
“आगामी 1 नवम्बर से पशुपालकों के दूध का खरीद मूल्य 10 रूपये किलो प्रति फैट किया जाएगा”यह मूल्य पूरे भारत वर्ष मे सर्वाधिक है अतिवृष्टि के चलते चारे तथा फसलो की खराबी के चलते दुध के खरीद मूल्य से किसानो व पशुपालको को बडी राहत मिलेगी उन्होंने कहा की पशुपालको को रहात देने के साथ साथ सरस डेयरी से जुडे सचिवों का वेतनमान न्यूनतम 1000 एवं अधिकतम 25,000 रूपये का रखे जाने का निर्णय सर्व सम्मति से पारित किया गया है, सचिवों के हित में ही Head Load के 1 रूपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि कि गई है।
बी.एम.सी. का चिलिंग चार्ज 33 पैसे प्रति लीटर से बढ़ाकर 35 पैसे प्रति लीटर किया गया है।एसे मे पशुपालन से जुडे पशुपालक व डेयरी सचिव ईस से लाभान्वित होगे
बैठक के दौरान संघ का वर्ष 2026-27 का बजट लगभग 1400 करोड़ रूपये पारित किया गया है। जिसमें वर्षभर का लाभांश 7.5 करोड़ रूपये रहेगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूरे वर्षभर दूध का खरीद मूल्य 10 रूपये प्रतिकिलो फैट रहेगा एवं विक्रय मूल्य 42 रूपये, 48 रूपये, 54 रूपये एवं 66 रूपये प्रतिकिलो की दर रखी जाएगी, उपरोक्त दरे 1.5% फैट, 3%, फैट, 4.5% एवं 6% फैट पर रहेगी। चौधरी ने बताया की
संघ की आमसभा आगामी 14 नवम्बर को जाट विश्रामस्थली पुष्कर में प्रात 11 बजे आयोजित की जाएगी।
इसी दौरान दोपहर 2 बजे से संघ का खुला अधिवेशन आयोजित किया जाएगा जिसमें 4000-5000 पशुपालको की आने की संभावना है।
बैठक में मुख्यमंत्री से मांग की गई है की मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के 8 माह से बकाया 42 करोड़ रूपये एवं मिड-डे-मील के बकाया 62 करोड़ रूपये शीघ्र दिलवायें जिससे पशुपालकों को राहत मिल सके।
बैठक में भारत सरकार द्वारा सरदार पटेल, सहकारी डेयरी फैडरेशन लि., मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी के गठन पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं राज्य में इसकी शाखा खोलने का भारी विरोध किया गया ।
राज्य सरकार से अनुरोध किया गया की वह राज्य में इसका गठन नहीं होने दे अन्यथा सहकार जगत की वर्तमान व्यवस्था चौपट हो जाएगी।
*जी एस टी दरो मे परिवर्तन से घटे डेयरी उत्पाद के दाम
सरस डेयरी के एम डी रामलाल चौधरी ने बताया की जीएसटी की दरो मे परिवर्तन के बाद डेयरी के विभिन्न उत्पाद मे दरो मे कमी की गयी है उन्होंने बताया की आईसक्रिम, पनीर, मावा कुल्फी, टेबल बटर सहित धी के मूल्य मे कमी की गयी रामलाल चौधरी ने बताया की 15 किलो धी के टीन पर लगभग 600 रू की कमी की गयी है धी का पिपा 15 किलो पहले 9645 रू का था वह अब 9045 का मिलेगा