अजमेर के रामगंज स्थित प्राचिन श्री दुर्गा महाकाली मंदिर में 67 वां नवरात्रि महोत्सव,गरबा – कावड यात्रा महा कालीमाता का नगर भ्रमण, दीपोत्सव, झाकी जागरण, महाआरती,माता काली की अष्टघातु की प्रतिमा के दर्शन

अजमेर के रामगंज स्थित प्राचिन श्री दुर्गा महाकाली मंदिर में 67 वां नवरात्रि महोत्सव,गरबा – कावड यात्रा महा कालीमाता का नगर भ्रमण, दीपोत्सव, झाकी जागरण, महाआरती,माता काली की अष्टघातु की प्रतिमा के दर्शन
Spread the love

अजमेर के रामगंज स्थित प्राचिन श्री दुर्गा महाकाली मंदिर में 67 वां नवरात्रि महोत्सव

गरबा – कावड यात्रा महा कालीमाता का नगर भ्रमण, दीपोत्सव, झाकी जागरण, महाआरती,माता काली की अष्टघातु की प्रतिमा के दर्शन

——-_——–—-
अजमेर के राम गंज स्थित प्राचिन
श्री दुर्गा महाकाली मंदिर गोविन्द नगर रामगंज अजमेर पर इस वर्ष 67 वां नवरात्री महोत्सव आयोजित बडे ही घूम धाम के साथ पुर्ण आस्था से आयोजित किया जायेगा । इस महोत्सव के अंतर्गत मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।मंदिर प्रशासन की ओर से बताया गया की महोत्सव को लेकर
सर्वप्रथम नवरात्री (दिनांक 22.09.25) को प्रातः 5:30 बजे माताजी को मंगल स्नान करवाए जायेंगे। इसके पश्च्यात मदिर के महंत पंडित त्रिजुनारायण दुर्गापाठी द्वारा मंदिर की ध्वजा चढ़ाने के सिथ ही महोत्सव का शुभारम्भ होगा ईस के साथ पुष्कर राज तीर्थ से कावड़ यात्रा प्रस्थान करेगी जो रामगंज से कलश यात्रा के साथ सम्मिलित होकर मंदिर पहुंचेगी। कावड़ पूजन के बाद घट स्थापना की जाएगी। इसके पश्च्यात श्री दुर्गा महायज्ञ प्रारम्भ होगा जो की दुर्गा अष्टमी (दिनांक 30.09.25) को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। यह यज्ञ मंदिर की स्थापना से नियमित रूप में मंदिर में आयोजित हो रहा है इसलिए ही यह तपोभूमि श्री सिद्ध शक्तिपीठ के रूप में स्थापित हो चुकी है। मंदिर प्रांगड़ में गरबा का भी प्रथम नवरात्री से आयोजन किया जायेगा जो सप्तमी तिथि (दिनांक 29.09.25) तक आयोजित होगा। महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 24.09.25 को सायं दीपोत्सव का आयोजन किया जायेगा जिसमें मदिर प्रांगण में 5001 दीपों के द्वारा विभिन्न धार्मिक प्रतीक चिन्हों का आकृति स्वरुप निर्मित किया जायेगा। दिनांक 27.09.25 को सायं 151 आसनों पर शक्तिपाठ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें श्री दुर्गा शतक, चालीसा, तथा विभिन्न स्त्रोत व वंदनाओ का पाठ होगा। दिनांक 30.09.25 को यज्ञ पूर्णाहुति के पश्यात माता जी के दरबार कीए फूल बंगला झांकी, जागरण का आयोजन होगा। मध्य रात्रि 56 भोग का आयोजन होगा। दिनांक 01.10.25 नवमी तिथी को प्रातः 4 बजे श्री दुर्गा माँ के चरण कमल के दर्शन व महाआरती का आयोजन होगा तथा दोपहर 2 बजे से माता जी की सवारी प्रारम्भ होगी जिसमें माता जी रथ पर विराजमान होकर माँ काली के अखाड़े संग नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान करेंगी। यह सवारी मंदिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर रामगंज, गौतम नगर, ईसाई मोहल्ला, राधास्वामी चौराहा, आशागंज, ऊसरी गेट, चटाई मोहल्ला, कंवण्डसपुरा, पड़ाव, मदार गेट, गााँधी भवन चौराहा, स्टेशन रोड, मार्टिंडल ब्रिज, अलवर गेट, नगरा, बिहारी गंज, जोन्स गंज होते हुए रामगंज मंदिर प्रांगण में पहुंचकर रात्रि लगभग 10 बजे मंदिर प्रांगण पुनः पहुंचेगी। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन किया जायेगा।
महोत्सव के दौरान माता की अष्ट धातु से निर्मित प्रतिमा के दर्शन भी भक्त कर सकेगे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *