सरपंचों की सीएम आवास पर वार्ता,अफसरों ने सीएम से वार्ता का दिया आश्वासन

सरपंचों की सीएम आवास पर वार्ता,अफसरों ने सीएम से वार्ता का दिया आश्वासन
Spread the love

जयपुर। राजस्थान सरपंच संघ के प्रतिनिधि मंडल का सरपंचों की समस्याओं के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों से संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं से अवगत कराया तो अफसरों ने समस्याओं के समाधान के लिए सरपंचों के साथ मुख्यमंत्री की वार्ता का आश्वासन दिया। राजस्थान सरपंच संघ प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि वार्ता में सरपंच संघ की तरफ से अवगत कराया गया कि नरेगा सामग्री का भुगतान लगभग विगत दो साल से बकाया चल रहा है जो लगभग 5000 करोड़ है शीघ्र दिया जाए।
राज्य वित्त आयोग 2024-25 का 1700 करोड़ और 25-26 का लगभग 2000 करोड़, केन्द्रीय वित्त आयोग के वित्तीय वर्ष 2025-26 के 3000 करोड रुपए बकाया चल रहे हैं, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 800 करोड़ रुपए बकाया है इन्हें शीघ्र जारी किया जाए। राजनीतिक कारणों से वर्तमान सरपंचों व प्रशासकों के खिलाफ कार्रवाई व निलंबन पर तुरंत रोक लगाई जाए। आगामी चुनाव में शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं लाई जाए। मांगों पर एसीएस अखिल अरोड़ा ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *