भाजपा संगठन की मजबूती से ही जनसेवा का संकल्प होगा साकार – मंत्री रावत

भाजपा संगठन की मजबूती से ही जनसेवा का संकल्प होगा साकार – मंत्री  रावत
Spread the love

अजमेर | राज्य के जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत आज होटल सनराइज, रूपनगढ़ में आयोजित भारतीय जनता पार्टी पुष्कर विधानसभा के रूपनगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक में सहभागी बने।

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की जड़ों को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय और प्रभावी भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता ही संगठन की वास्तविक ताकत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठनात्मक मजबूती ही जनविश्वास को और प्रगाढ़ करने तथा आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने का आधार बनेगी।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने, घर-घर संवाद स्थापित करने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री रावत ने बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, फीडबैक तंत्र को सशक्त करने तथा युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत, निवर्तमान प्रधान रामचंद्र थाकण, मंडल अध्यक्ष रणजीत सामरिया सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंत्री रावत ने रूपनगढ़ क्षेत्र के विकास और समस्या निराकरण को लेकर अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

संगठनात्मक बैठक के पश्चात मंत्री रावत ने उपखंड रूपनगढ़ क्षेत्र के विकास कार्यों एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में एसडीएम, तहसीलदार, थानाधिकारी सहित बिजली, पेयजल, सार्वजनिक निर्माण एवं अन्य विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनकर कार्य करना होगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को त्वरित राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों से नियमित फील्ड विजिट, शिकायतों का शीघ्र निस्तारण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

बैठक के अंत में मंत्री रावत ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार आमजन के विश्वास पर खरी उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और रूपनगढ़ सहित पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com