आठ पंचायतों का कार्यकाल पूरा, अब प्रशासक होंगे नियुक्त

आठ पंचायतों का कार्यकाल पूरा, अब प्रशासक होंगे नियुक्त
Spread the love

अजमेर। अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति की आठ ग्राम पंचायतों का गुरुवार को कार्यकाल पूरा हो गया है। अब इन पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। इसको लेकर अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के बीडीओ ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है।

आठ ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति के बीडीओ सुधीर कुमार पाठक ने जिला कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया कि निम्नलिखित ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 22 जनवरी को पूरा हो गया है:

  • घूघरा
  • कायड़
  • नारेली
  • दौराई
  • तबीजी
  • सोमलपुर
  • सेंदरिया
  • माकड़वाली

बीडीओ ने जिला कलेक्टर को निवर्तमान जनप्रतिनिधियों (सरपंच, उपसरपंच एवं वार्ड पंचों) की जानकारी भेजकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासक नियुक्त करने और प्रशासकीय समिति के गठन के लिए पत्र लिखा है।

हाथी खेड़ा पहले ही नगर निगम में शामिल

हालांकि हाथी खेड़ा सहित कुल नौ ग्राम पंचायतों का आज कार्यकाल समाप्त हुआ था, लेकिन राज्य सरकार ने अजमेर नगर निगम के परिसीमन के दौरान पहले ही हाथी खेड़ा को नगर निगम में सम्मिलित कर दिया था। इसलिए यह ग्राम पंचायत पहले ही समाप्त हो चुकी थी। शेष आठ ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त होंगे।

निम्बार्कतीर्थ में उपसरपंच को प्रशासक बनाया गया

इससे पहले जिला कलेक्टर लोक बंधु ने किशनगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत निम्बार्कतीर्थ में प्रशासक सरपंच गिरधारी दायमा के 22 दिसंबर 2024 को निधन के पश्चात रिक्त हुए पद पर उपसरपंच जितेंद्र शर्मा को प्रशासक नियुक्त किया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *