प्रतीक्षा सूची के 3 अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन
कान्स्टेबल भर्ती 2025
प्रतीक्षा सूची के 3 अभ्यर्थियों का होगा दस्तावेज सत्यापन
अजमेर, 5 मार्च। 11वीं बटालियन आरएसी (आईआर) दिल्ली की कान्स्टेबल भर्ती 2025 में कान्स्टेबल (सामान्य) के लिए 3 प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों (एमबीसी-एक एवं एससी-2) के स्थान पर रिव्यु बोर्ड द्वारा समग्र वरीयता सूची में अस्थाई चयन किया जाकर भर्ती की अग्रिम प्रक्रिया यथा स्वास्थ्य परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन हेतु चयन सूची पर लिया गया है। कार्यवाहक कमाण्डेन्ट प्रीति चौधरी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची राजस्थान पुलिस की वेबसाईट तथा 11वीं बटालियन आरएसी (आईआर) वजीराबाद दिल्ली एवं रियर मुख्यालय नारेली अजमेर के नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध है।