राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयपुर के आंदोलन को अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, का नैतिक समर्थन

Spread the love

✊✊✊✊✊राजस्थान पंचायतीराज, अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जयपुर करेगा ग्राम विकास अधिकारियों के आंदोलन का नैतिक समर्थन

संगठन की प्रदेश प्रतिनिधि सभा द्वारा दिनांक 29.03.2026 को करतल घ्वनि से उक्त प्रस्ताव का स्वागत करते हुए शासन सचिव, पंचायतीराज विभाग, जयपुर को भिजवाया सूचना पत्र

 राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयपुर के आंदोलन के द्वारा कैडर -स्ट्रेंथन के संबंध में, समयबद्ध पदोन्नति एवं विभिन्न मांगों के लिए चरण बद्ध आन्दोलन प्रस्तावित है।  यह संगठन (राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, जयपुर) सदैव संघर्ष करने वालों का क्रान्तिकारी लाल सलाम से स्वागत करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।  राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयपुर द्वारा किये जा रहे संघर्ष/आंदोलन का, संगठनों के लिए स्थापित सिद्धान्तों के अनुसार एवं संगठनात्मक स्वस्थ परम्पराओं के अनुसार, हमारा संगठन (राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, जयपुर)  नैतिक समर्थन करता है।  संघर्ष का समर्थन करते हुए, इस संगठन के समस्त सदस्यों के द्वारा आंदोलन अवधि के दौरान, ग्राम विकास अधिकारियों के दायित्वों/राजकीय कार्याे का निर्वहन नहीं किया जावेगा। आंदोलन अवधि के दौरान इस संगठन के सदस्य हाथ पर काली पट्टी बांधकर, राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ, जयपुर की  जायज मांगों के लिए सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगें एवं ग्राम विकास अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव के दिन इस संगठन (राजस्थान अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ, जयपुर) के प्रत्येक सदस्य एक दिन के आकस्मिक अवकाश पर रहेगें।* 

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *