खमनोर के बी डी ओ तथा ए बी डी ओ एवं ग्राम विकास अधिकारी गुजोल को निलंबित करने के निर्देश सरपंच के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश, स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के निर्देश

Spread the love

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया राजसमंद जिले की दो पंचायत का औचक निरीक्षण

खमनोर के बी डी ओ तथा ए बी डी ओ एवं ग्राम विकास अधिकारी गुजोल को निलंबित करने के निर्देश

सरपंच के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश, स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के निर्देश

राजसमंद! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री आज शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर राजसमंद पहुंचे!
सुबह सवेरे सर्किट हाउस से रवाना होने के बाद मंत्री मदन दिलावर का काफिला बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक ग्राम पंचायत की निरीक्षण के लिए निकल पड़ा! मंत्री मदन दिलावर ने सबसे पहले कल्ला खेड़ी का निरीक्षण किया! इसके बाद गुजोल ग्राम पंचायत में पहुंचे गांव में गंदगी देख मंत्री दिलावर नाराज हो गए! मंत्री ने स्थानीय निवासियों से पंचायत द्वारा कराए जाने वाले स्वच्छता कार्यों की जानकारी ली!
ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि गांव में प्रतिदिन झाड़ू लगने की कोई व्यवस्था नहीं है! पंचायत की तरफ से आज तक कोई झाड़ू लगाने नहीं आया है! कचरा उठाने के लिए कभी-कभार गाड़ी आती है!
ग्रामीणों की शिकायत पर मंत्री मदन दिलावर ने पंचायत समिति खमनोर के विकास अधिकारी अनुवीर विश्नोई को मौके पर बुलाया! और गांव में गंदगी और कीचड़ के हालात दिखाएं! ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मंत्री को संतोष जनक जवाब नहीं देने पर मंत्री ने विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं! साथ ही सरपंच को पद मुक्त करने तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा स्वच्छता प्रभारी को भी सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं!

मंत्री मदन दिलावर ने राजसमंद पंचायत समिति के केलवा और पिपरडा ग्राम पंचायत का भी औचक निरीक्षण किया! दोनों ग्राम पंचायत में सफाई की स्थिति को देखकर मंत्री असंतुष्ट नजर आए! तथा जिम्मेदार अधिकारियों को पाबंद किया के सभी ग्राम पंचायत मे प्रतिदिन सफाई और कचरा संग्रहण की व्यवस्था को सुनिश्चित करें!
मंत्री मदन दिलावर ने दोनों ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित करने राजसमंद पंचायत समिति के अतिरिक्त विकास अधिकारी और स्वच्छता प्रभारी अधिकारी को भी निलंबित करने के निर्देश दिए हैं!
साथ ही ग्राम पंचायत पीपाड़ा के सरपंच को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं! इसके अलावा तीनों ग्राम पंचायत में स्वच्छता का कार्य कर रही ठेका फर्मो को तत्काल प्रभाव से ठेका निरस्त कर ब्लैक लिस्ट करने उनकी जमा अर्नेस्ट मनी जप्त करने तथा किसी भी प्रकार का भुगतान इन फर्मा को नहीं करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं!
मंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले में जांच की जाए और स्वच्छता अभियान के पैसे का दुरुपयोग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों से भी पैसे की वसूली की जाए!

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *