पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, 20 दमकलें रवाना; कल होना था पीएम मोदी का शुभारंभ

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, 20 दमकलें रवाना; कल होना था पीएम मोदी का शुभारंभ
Spread the love

पचपदरा/बालोतरा। राजस्थान के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर में मंगलवार को भीषण आग लगने की सूचना है। आग रिफाइनरी की एक यूनिट में लगी, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और करीब 20 दमकल वाहन मौके के लिए रवाना किए गए हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

बताया जा रहा है कि इस रिफाइनरी का शुभारंभ बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित था। ऐसे में घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *