बजट घोषणाओं से संबंधित कार्य त्वरित गति से होने चाहिए। आवश्यकता होने पर भूमि आवंटन के लिए जिला प्रशासन को मांग भेजी जाएं

बजट घोषणाओं से संबंधित कार्य त्वरित गति से होने चाहिए। आवश्यकता होने पर भूमि आवंटन के लिए जिला प्रशासन को मांग भेजी जाएं
Spread the love

साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

अजमेर, 20 अप्रैल। साप्ताहिक समन्वय बैठक जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।

जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने कहा कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्य त्वरित गति से होने चाहिए। आवश्यकता होने पर भूमि आवंटन के लिए जिला प्रशासन को मांग भेजी जाएं। इसी प्रकार आवश्यकता नही होने पर भूमि उपलब्धता के बारे में भी जिला प्रशासन को सूचित किया जाना चाहिए। पूर्व वित्तीय वर्ष की बजट घोषणाओं के प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण कराएं। बजट घोषणाओं के अप्रारम्भ कार्यों को प्रारम्भ कराए। साथ ही प्रगतिरत कार्यों के कार्य की गति बढ़ाए। बजट घोषणाओं के राज्य स्तर पर निर्णय से संबंधित प्रकरणों के लिए जिला प्रशासन के माध्यम से सक्षम स्तर से फॉलो करें।

उन्होंने कहा कि पंच गौरव के सम्बन्ध में सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्य होने चाहिए। वर्तमान वित्तीय वर्ष, मध्यम अवधि एवं दीर्घ अवधि के कार्यों की योजना बनाई जाकर कार्य किया जाए। कब्बडी के लिए 2035 तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं होनी चाहिए। नीम के लिए ग्राम स्तर तक नीमकुंज बनाने की योजना पर अवधि के अनुसार समयबद्ध रूप से कार्य हो। इसी प्रकार अन्य घटकों पर भी कार्य योजना बनाएं।

उन्होंने कहा कि धरती आभा अभियान के अर्न्तगत विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। टीएसपी क्षेत्र में नए कक्षा कक्षों के निर्माण, पुराने कक्षा कक्षों की मरम्मत, स्वास्थ्य केन्द्रों की मरम्मत, पुस्तकालय, आँगनबाड़ी केन्द्रों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न कार्यों का अनुमोदन किया गया। इसी प्रकार जनगणना-2027 का कार्य भी आने वाले दिनों में किया जाएगा। इसके लिए भी आवश्यक तैयारी पूर्व में कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। प्रकरणों को 30 दिन से पूर्व ही निस्तारित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। सीपी ग्राम एवं जन सुनवाई के प्रकरणों की प्राथमिकता तय करें। औसत निस्तारण दिवस को कम करने के लिए कार्य योजना बनाएं। जिला स्तरीय अधिकारी प्रति सप्ताह 10-10 प्रकरणों की समीक्षा करेंगे। इसकी समीक्षा रिपोर्ट से जिला मुख्यालय को अवगत कराएंगे। असंतुष्ट श्रेणी के प्रकरणों की क्रॉस चैकिंग अन्य सक्षम अधिकारी से करवाई जानी चाहिए।

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती नित्या के., अतिरिक्त जिला कलक्टर सुश्री ज्योति ककवानी एवं श्रीमती वन्दना खोरवाल, अजमेर विकास प्राधिकरण की उपायुक्त श्रीमती निशा सहारन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *