मोदी सरकार लघु उद्योगों और हस्तशिल्प क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : भागीरथ चौधरी

मोदी सरकार लघु उद्योगों और हस्तशिल्प क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : भागीरथ चौधरी
Spread the love

मोदी सरकार लघु उद्योगों और हस्तशिल्प क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत : भागीरथ चौधरी

किशनगढ़ (अजमेर), 27 अप्रैल 2026

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी सोमवार को किशनगढ़ में लघु उद्योग भारती के 32वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संगम एवं मेधावी छात्र सम्मान’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, लघु उद्योग भारती से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, श्रमिक परिवारों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, चश्मा वितरण तथा श्रमिकों के मेधावी बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जो अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि श्रमिक भाई-बहन उद्योग जगत की रीढ़ हैं। उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना और उनके बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि उनका उत्साह, अनुशासन और संकल्प देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक है। उन्होंने लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ इकाई द्वारा सेवा और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लघु उद्योगों और हस्तशिल्प क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के मंत्र के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा रही है। इससे न केवल कारीगरों और उद्यमियों को मजबूती मिल रही है, बल्कि स्वदेशी को भी व्यापक प्रोत्साहन मिल रहा है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान और समाजहित के संकल्प के साथ हुआ।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *